[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय श्रीराम मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल “नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा।

कथावाचक हरीश ठाकुर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और धार्मिक सजावट से भव्य रूप दिया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री, खिलौने एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कथा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।

Related Articles