[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान टैक्सी यूनियन में नई नियुक्तियां, मनीष महर्षि बने जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

राजस्थान टैक्सी यूनियन में नई नियुक्तियां, मनीष महर्षि बने जिला अध्यक्ष

शंकर महर्षि को सौंपी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रतनगढ़ : राजस्थान टैक्सी यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। यूनियन ने मनीष महर्षि को जिला अध्यक्ष तथा शंकर महर्षि को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नव-नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष महर्षि और शंकर महर्षि के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान यूनियन सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और चालक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने तथा टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles