[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाकी ने वितरण किया ‘सुरक्षा कवच’, पुलिस ने खुद पहनाए हेलमेट, रोकी काल बनती रफ्तार-यमराज से मुकाबला नहीं, हेलमेट से समझौता नहीं, उदयपुरवाटी पुलिस ने बांटे 50 जिंदगी के कवच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाकी ने वितरण किया ‘सुरक्षा कवच’, पुलिस ने खुद पहनाए हेलमेट, रोकी काल बनती रफ्तार-यमराज से मुकाबला नहीं, हेलमेट से समझौता नहीं, उदयपुरवाटी पुलिस ने बांटे 50 जिंदगी के कवच

भामाशाहों के साथ मिलकर थानाधिकारी रामपाल मीणा की अनूठी मुहिम, घूमचक्कर सर्किल पर 50 जरूरतमंद चालकों को बांटे हेलमेट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में शनिवार को घुमचक्कर सर्किल पर सड़क हादसों में उजड़ते परिवारों को बचाने और दुपहिया वाहन चालकों को ‘जिंदगी की कीमत’ समझाने के लिए पुलिस ने एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घूमचक्कर सर्किल पर पुलिस और स्थानीय भामाशाहों ने मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट जा रहे 50 जरूरतमंद चालकों को रोककर न केवल चालान से बचाया गया, बल्कि उन्हें ‘सुरक्षा कवच’ के रूप में हेलमेट भेंट किए गए। आमतौर पर चौराहे पर पुलिस को देखकर वाहन चालक रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन शनिवार को नजारा अलग था। थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने बिना हेलमेट जा रहे लोगों को रोका, तो उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाया। जवाहर स्कूल के निदेशक महेश सैनी, सैनी डिपार्टमेंटल कमल सैनी, पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी के आर्थिक सहयोग से उपलब्ध कराए गए 50 हेलमेट्स को पुलिस अधिकारियों ने खुद वाहन चालकों के सिर पर सजाया।

दिल को छू गई भामाशाह की यह अपील
अभियान के दौरान जवाहर मेमोरियल स्कूल के निदेशक व भामाशाह महेश सैनी ने हाथ जोड़कर वाहन चालकों से अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर लापरवाही सिर्फ आपकी जान नहीं लेती, बल्कि पूरे परिवार को जीते जी मार देती है। बाइक पर बैठा व्यक्ति किसी का बेटा है, किसी का सुहाग है, तो किसी का पिता। आपकी सलामती ही आपके परिवार की सबसे बड़ी खुशी है। कृपया हेलमेट को बोझ न समझें, इसे अपनी आदत बनाएं।

यह शुरुआत है, सफर अभी लंबा है-थानाधिकारी
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भामाशाह महेश सैनी, कमल सैनी, विनय सैनी उनकी टीम के सहयोग से यह हेलमेट वितरण किया गया है। हमारा मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

दुपहिया वाहन चालकों ने थामी जागरूकता की कमान
पुलिस और भामाशाहों की इस अनूठी पहल को देखकर घूमचक्कर सर्किल पर मौजूद स्थानीय नागरिक भी इस अभियान से जुड़ गए। लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की। इस दौरान एएसआई लक्ष्मण सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज रणवीर कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, सवाई सिंह, कांस्टेबल नीरज, आनंद सैनी, बाबा कपिल शर्मा, रोहिताश, गोवर्धन जांगिड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles