[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे:थानाथिकारी ने कहा- परिवार सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे:थानाथिकारी ने कहा- परिवार सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट

भामाशाह प्रकाश गुर्जर ने “एक हेलमेट, पूरे परिवार की मुस्कान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए युवाओं से सुरक्षित वाहन संचालन का आह्वान किया

खेतड़ी नगर : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस थाना खेतड़ी नगर में निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट वितरित किए गए।

थानाधिकारी राकेश यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट को केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से पहनें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना भी है।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं भामाशाह प्रकाश गुर्जर ने युवाओं में बिना हेलमेट वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसी सोच को बदलने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने “एक हेलमेट, पूरे परिवार की मुस्कान” का संदेश देते हुए सभी से यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। हेलमेट प्राप्त करने वाले चालकों ने भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थानाधिकारी राकेश यादव सहित विजय सिंह, अनिल, संदीप, कप्तान, मनीष जांगिड़, वेद प्रकाश, योगेश एवं पुलिस स्टाफ के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles