[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवहन निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी, रॉबिन सिंह अध्यक्ष:कहा- सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का करें, स्वागत हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

परिवहन निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी, रॉबिन सिंह अध्यक्ष:कहा- सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का करें, स्वागत हुआ

परिवहन निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी, रॉबिन सिंह अध्यक्ष:कहा- सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का करें, स्वागत हुआ

सादुलपुर : राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में परिवहन निरीक्षक रॉबिन सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सादुलपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को अयूब खान लालखलान के नेतृत्व में कृषि मंडी परिसर में हुआ। उपस्थित लोगों ने रॉबिन सिंह का माल्यार्पण कर अभिनंदन एवं स्वागत किया।

आमजन से ट्रैफिक नियम पालन करने की अपील

इस अवसर पर रॉबिन सिंह ने आमजन से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वाहनों पर लगी काली फिल्म तथा नियमों के विपरीत लगाई गई अतिरिक्त लाइटों को तुरंत हटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रॉबिन सिंह के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघ कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नरेश लाखलान, समुद्र ददरेवा, विजेंद्र निहाल, राजेंद्र मांडा, अनूप पुनिया (बेरासर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने रॉबिन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles