पचेरी कलां में हत्या की वारदात का खुलासा:पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है कई मामले
पचेरी कलां में हत्या की वारदात का खुलासा:पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है कई मामले
पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने राजेश कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को सहड़ निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके चाचा का बेटा विक्रम (पुत्र रघुवीर) 21 अप्रैल की रात गुरुग्राम से सहड़ आ रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह विक्रम का शव सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज कराया था।
जांच के दौरान, हत्या और दुष्कर्म के एक अन्य मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार निवासी रामसर से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में राजेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199288


