[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3.54 करोड़ रुपये से होगा सुराणी एनीकट का नवीनीकरण, मंत्री खर्रा ने किया शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

3.54 करोड़ रुपये से होगा सुराणी एनीकट का नवीनीकरण, मंत्री खर्रा ने किया शिलान्यास

3.54 करोड़ रुपये से होगा सुराणी एनीकट का नवीनीकरण, मंत्री खर्रा ने किया शिलान्यास

सीकर : “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत पंचायत समिति श्रीमाधोपुर क्षेत्र स्थित सुराणी एनीकट के नवीनीकरण एवं क्षमता संवर्धन कार्य का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। करीब 3.54 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण एवं सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और राज्य सरकार जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि एनीकट के नवीनीकरण और क्षमता वृद्धि से वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव होगा तथा भूजल स्तर में सुधार आएगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी तथा आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल उपलब्धता को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles