[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट अभिषेक सेवदा बने अभिभाषक संघ सूरजगढ़ के अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

एडवोकेट अभिषेक सेवदा बने अभिभाषक संघ सूरजगढ़ के अध्यक्ष

एडवोकेट अभिषेक सेवदा बने अभिभाषक संघ सूरजगढ़ के अध्यक्ष

सूरजगढ़ : अभिभाषक संघ सूरजगढ़ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अभिषेक सेवदा तथा सचिव पद पर एडवोकेट राजेश चिरानिया ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप मान का छह माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ। पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट सोमवीर खीचड़ ने बताया कि बुधवार को आयोजित अभिभाषक संघ की साधारण सभा में उपखंड अधिकारी स्वाति झा मुख्य अतिथि एवं तहसीलदार जयसिंह मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को हुए अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव पद पर प्रत्याशियों को बराबर मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद सर्वसम्मति से एक वर्ष के कार्यकाल को दो भागों में विभाजित कर छह-छह माह का कार्यकाल निर्धारित किया गया था। इसी निर्णय के तहत अब अगले छह माह के लिए अभिषेक सेवदा अध्यक्ष और राजेश चिरानिया सचिव के रूप में दायित्व संभालेंगे।

पदभार ग्रहण समारोह में नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव का साफा पहनाकर और पुष्पहार अर्पित कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सेवदा और राजेश चिरानिया ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बार के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष अमित राव, सह सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजू योगी, पुस्तकालय अध्यक्ष रतनलाल तंवर सहित शिवराज गोठड़िया, संजू तंवर, राजेश शर्मा, मदन सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह तंवर, हवा सिंह चौहान, कैलाश वर्मा, प्रदीप शर्मा, चेतन चौहान, राकेश वर्मा, डॉ. महेश सैनी, सुरेश कुमार, शिवराज सिंह राठौड़, नितेश चौहान, दिनेश डांगी, प्रदीप कुमार टुंडवाल, पीयूष शर्मा, कपिल पाराशर, सुरेश मुंशी, राहुल चौहान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles