देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ी : खेतड़ी जनसेवा समिति के बैनर तले खेतड़ी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में चलाया जा रहा धरना सोमवार को लगातार 78वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
धरने की अध्यक्षता एडवोकेट वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
धरने में राजेश सांखला, अरविंद सिंह निरवाण, गोकुलचंद सैनी, सुरेश शाह, गजेंद्र पारीक, सीताराम कुमावत, सुगन सैनी, परशराम सैनी, नवल किशोर पारीक, मुरलीधर, रोशनलाल कुमावत, श्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, बाबूलाल नायक, वीरेंद्र सिंह चौहान, लाल सिंह, बाबूलाल सैनी, विशंभर लाल शर्मा, लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us