[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें, जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लें संकल्प : राजेंद्र राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें, जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लें संकल्प : राजेंद्र राठौड़

जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें, जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लें संकल्प : राजेंद्र राठौड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ‘वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गुरुवार को तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, हरलाल सहारण, देवेंद्र झाझड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लेकर जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जल समस्या को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने तथा जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने का आह्वान किया।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। समाज यदि सामूहिक रूप से इस दिशा में कार्य करे तो भविष्य के जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। उन्होंने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाने तथा पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बसंत शर्मा, राकेश जांगिड़ और वासुदेव चावला ने भी जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला ने अभियान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर चंद्राराम गुरी, महावीर पूनिया, अनूप खंडेलवाल, छगनलाल छिम्पा, अजय प्रताप सिंह, त्रिलोक रेगर, अजीत सिंह राठौड़, संदीप सिंह, धर्मवीर सिंह राठौड़, हरी इंदौरिया, सुरेंद्र सिंह, सुनील बागड़ी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles