गोठड़ा में पानी के लिए महिलाओं ने सड़क जाम की:पुलिस ने एक घंटे बाद समझाइश कर जाम खुलवाया, वाहनों की लंबी कतारें लगीं
गोठड़ा में पानी के लिए महिलाओं ने सड़क जाम की:पुलिस ने एक घंटे बाद समझाइश कर जाम खुलवाया, वाहनों की लंबी कतारें लगीं
खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा कस्बे के वार्ड नंबर पांच और रामदेव मोहल्ले में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को गोठड़ा बाईपास स्थित शहीद धर्मपाल सैनी स्मारक स्थल के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मनमर्जी से पानी आपूर्ति का आरोप
विरोध प्रदर्शन कर रही हेमलता और अंजू सहित अन्य महिलाओं ने जलदाय विभाग पर मनमर्जी से पानी की आपूर्ति करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन जलदाय विभाग एक सप्ताह से गोठड़ा के वार्ड नंबर पांच और रामदेव मोहल्ले में न के बराबर पानी दे रहा है, जिसमें भी केवल एक-दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। महिलाओं ने यह भी बताया कि दोनों वार्डों में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे पानी के टैंकर भरवा सकें।

एक घंटे की समझाइश के बाद खुलावाया जाम
जाम की सूचना पर एएसआई रमेश शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं पानी की जल्द आपूर्ति की मांग पर अड़ी रहीं। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस द्वारा जाम खुलवाने पर कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए वाहनों के आगे खड़े होने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाया।
जल्द आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन
जाम खुलने के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी एईएन दौलतराम और जेईएन ऋचा धवन मौके पर पहुंचे और शुक्रवार सुबह तक पानी की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। दौलतराम ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा टंकियों में पानी दिया जाता है, लेकिन दो दिन से कंपनी की लाइन में लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि लाइन को बुधवार देर रात ठीक कर दिया गया है और शुक्रवार सुबह पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी। इसके बाद पुलिस ने जाम को पूरी तरह खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190174


