[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन को भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण:जयपुर में 12 जून को होगा कार्यक्रम, झुंझुनूं के किसान भी होंगे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन को भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण:जयपुर में 12 जून को होगा कार्यक्रम, झुंझुनूं के किसान भी होंगे शामिल

प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन को भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण:जयपुर में 12 जून को होगा कार्यक्रम, झुंझुनूं के किसान भी होंगे शामिल

पिलानी : भाजपा किसान मोर्चा 12 जून को जयपुर में प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे एसएमएस स्टेडियम में होगा, जिसमें प्रदेश भर के किसान भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर और भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

झुंझुनूं जिले से भी किसानों का एक दल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होगा। इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनू के अध्यक्ष रतन सिंह तंवर की अध्यक्षता में पिलानी के होटल ओएसिस रिसोर्ट में एक बैठक हुई। इस बैठक में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आमंत्रित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनू के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा ने किसानों से संपर्क साधने के लिए मंडल स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इन टीमों को कार्यक्रम की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है।

पिलानी में हुई इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा पिलानी मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बनगोठड़ी, भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं के मंत्री संदीप पारीक मोरवा और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ठोलिया भी उपस्थित थे।

Related Articles