[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी के जन्म पर मनाया उत्सव, कुआं पूजन व दशोठण का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी के जन्म पर मनाया उत्सव, कुआं पूजन व दशोठण का आयोजन

बेटी के जन्म पर मनाया उत्सव, कुआं पूजन व दशोठण का आयोजन

किसान मातूराम बोयल के पुत्र अरविंद बोयल की पत्नी राजकुमारी ने 5 मई 2026 को झुंझुनूं के जनाना अस्पताल में पुत्री अपेक्षा बोयल को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने उत्सव मनाया। ननिहाल पक्ष से प्रताप आल्हा, आकाश आल्हा सहित परिजन पहुंचे और परंपरा अनुसार छुछक भरकर नवजात को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान हैं तथा उनके जन्म पर भी समान रूप से खुशियां मनाई जानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा ने इसे महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर गुरुदयाल बोयल, माईलाल बोयल, खेताराम, कमल बोयल, विकास आल्हा, शीशराम आल्हा, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, धर्मपाल शीला, अनिल, विक्रम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बेटी अपेक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22