मलसीसर के चार युवाओं का अग्निवीर में चयन, गांव में खुशी की लहर
मलसीसर के चार युवाओं का अग्निवीर में चयन, गांव में खुशी की लहर
मलसीसर : मलसीसर गांव के चार युवाओं ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। अग्निवीर के पद पर चयनित होने वाले युवाओं में मोहम्मद आसिफ पुत्र सूबेदार मेजर आरिफ खान, मोहम्मद अनीस खान पुत्र उम्मेद खान जोया, जयवीर सिलायच पुत्र महेंद्र सिलायच तथा साहिल खान पुत्र हबीब खान शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि चारों युवाओं का बचपन से ही भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना था। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल किया है। चयन की सूचना मिलने के बाद गांव में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों, परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने चारों युवाओं का स्वागत कर मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ही गांव के चार युवाओं का एक साथ सेना में चयन होना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि गांव में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच संतोष कुमार हाकीम, सूबेदार इशपाक खान, मेजर आरिफ खान, उम्मेद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित युवाओं को बधाई दी और उनके सफल सैन्य जीवन की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178220

