मानसून पूर्व तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
मानसून पूर्व तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व तैयारियों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पिपराली रोड, नवलगढ़ रोड, पुलिया रोड, पिपराली चौराहा और राधाकिशनपुरा क्षेत्र का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों और जलभराव संभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की नियमित सफाई, रखरखाव और वर्षा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुलियाओं के आसपास की सर्विस रोड दुरुस्त करने, पिपराली चौराहे से अतिक्रमण हटाने तथा ग्राम कुड़ली न्यायालय के पास नालों की सफाई कर कचरे के उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए। राधाकिशनपुरा स्थित सरकारी आवासों का निरीक्षण कर उन्होंने जलभराव, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने विशेष रूप से नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से प्रभावित व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधारने तथा मानसून के दौरान जल निकासी के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2177811

