[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, साइकिल रैली से दिया जल संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, साइकिल रैली से दिया जल संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, साइकिल रैली से दिया जल संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश

रतनगढ़ : भाजपा शहर मंडल की ओर से वार्ड संख्या 17 स्थित गोगामेड़ी क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से धनमंत्री नगर क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली के शुभारंभ से पूर्व वार्डवासियों ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का पुष्पहार एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साइकिल रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर अभिनेश महर्षि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में देशभर में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से जहां स्वास्थ्य बेहतर रहता है, वहीं ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी लाने में भी मदद मिलती है।

भाजपा शहर मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाना सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग महत्वपूर्ण विषय हैं। परिंडे लगाने और साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा नागरिकों को प्रकृति और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।

कार्यक्रम में रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, शहर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, महामंत्री डॉ. अरुण पंचलगिया सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए जल और दाने की व्यवस्था करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles