बिजली संकट पर फूटा गुस्सा: एवीवीएनएल कार्यालय का घेराव, स्थाई समाधान नहीं मिला तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
लगातार ट्रिपिंग, अघोषित कटौती और लंबे शटडाउन से परेशान नागरिक, किसान और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, विभाग को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग, अघोषित कटौती और लंबे शटडाउन से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर उतर आया। पबाना प्रशासक एवं आम आदमी पार्टी नेता विजेंद्र सिंह डोटासरा के नेतृत्व में नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुकुंदगढ़ नगर सहित जीएसएस से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली व्यवस्था बदहाल है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों तक बिजली गुल रहने से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों के सिंचाई कार्य बाधित होने से फसलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विजेंद्र सिंह डोटासरा ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं, लेकिन विभाग स्थाई समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी।
ज्ञापन में मुकुंदगढ़ और जीएसएस से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था की तकनीकी समीक्षा करवाने, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती पर रोक लगाने तथा लंबे शटडाउन की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, किसान, व्यापारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176500

