नीमकाथाना में खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण:पट्टा निरस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा, वन क्षेत्र में खनन की परमिशन से आक्रोश
नीमकाथाना में खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण:पट्टा निरस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा, वन क्षेत्र में खनन की परमिशन से आक्रोश
नीमकाथाना : नीमकाथाना ग्राम पंचायत महावा के बाणीयाला में प्रस्तावित खनन गतिविधियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने खनन पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकरएसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहाड़ी क्षेत्र वन क्षेत्र की श्रेणी में आता है। खनन क्षेत्र के आसपास पहाड़ियां और वन क्षेत्र मौजूद हैं, जहां राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई वन्यजीव रहते हैं। यदि यहां खनन कार्य शुरू होता है, तो वन्यजीवों के जीवन पर संकट आएगा और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।
ग्रामीण नागर मल गुर्जर ने बताया -इस क्षेत्र में देवनारायण महाराज और भैरव बाबा के मंदिर स्थित हैं, जिनसे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। खनन से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि खनन पट्टा लंबे समय से स्वीकृत है, लेकिन अब तक यहां कोई खनन, उत्पादन या निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में नियमों के अनुसार इस पट्टे को निरस्त किया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2176223


