नीमकाथाना में पंचायतीराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, 10 जून से आंदोलन की चेतावनी दी
नीमकाथाना में पंचायतीराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, 10 जून से आंदोलन की चेतावनी दी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष विनय सामोता के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शासन सचिव को भी भेजी गईं।
सिंगल ओटीपी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायत स्तर पर कनिष्ठ सहायक का जॉब चार्ट निर्धारित कर लागू करना और सिंगल ओटीपी व्यवस्था को समाप्त करना शामिल है। उन्होंने उत्तराखंड पैटर्न लागू करने की भी मांग की।
अन्य मांगों में वित्त विभाग के नए निर्देश के अनुसार पदोन्नति के पदों का अनुपात 56.01 करना, न्यायालय के अनुसार 2017 व 2022 में चयनित कार्मिकों को नोशनल लाभ देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, कनिष्ठ सहायक को अतिरिक्त फील्ड भत्ता देने और ग्रामीण राज्य विकास सेवा के पदों में 50 प्रतिशत पदोन्नति के अवसर सुरक्षित करने की भी मांग की गई।
मीडिया प्रभारी अनिल मीणा ने बताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इसके तहत, 10 जून से आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 1 जुलाई से VB-G-RAM-G का बहिष्कार किया जाएगा। यदि तब भी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 7 जुलाई को सभी पदाधिकारी जयपुर कूच कर जल समाधि लेंगे।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में विनय चौधरी (अध्यक्ष), दीपक जाखड़, राजकुमार यादव, सांवरमल, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, हेमराज गुर्जर, रमेश चंद गुर्जर, सुमन, अनिल मीणा, मालीराम भार्गव, निर्मला कुमारी, जितेन्द्र गुर्जर, चन्द्रकांत टेलर, शिवधन शर्मा, रेखा कुमारी, सुरेश मीणा, हरिओम मीणा, सविता, सुनीता सारस्वत, राजकुमार भाटिया, पुनीत, सरिता, सीता देवी और सुरेश चन्द देशवाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176356


