RLP कार्यकर्ताओं ने सीकर कलेक्ट्रेट में की घुसने की कोशिश:पुलिस ने रोका तो बोले- बेनीवाल से डरे मदन राठौड़,बौखलाहट में करवाए ट्रांसफर
RLP कार्यकर्ताओं ने सीकर कलेक्ट्रेट में की घुसने की कोशिश:पुलिस ने रोका तो बोले- बेनीवाल से डरे मदन राठौड़,बौखलाहट में करवाए ट्रांसफर
सीकर : सीकर कलेक्ट्रेट में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हनुमान बेनीवाल से डर गए हैं और बौखलाहट में अधिकारियों के ट्रांसफर करवा रहे हैं।
दरअसल, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आज(सोमवार) सीकर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली सीकर के डाक बंगला परिसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंची। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका।
प्रदेश में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला प्रभारी विकास पचार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आज ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिस पर अत्याचार नहीं हो रहा हो। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से आम जनता परेशान है। लेकिन सरकार कोई भी राहत नहीं दे रही।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जब कुचामन में विरोध किया गया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमानत देने वाले तहसीलदार का ट्रांसफर कर दिया गया। इतना ही नहीं थानेदार को सस्पेंड किया गया और एसपी का भी ट्रांसफर कर दिया गया।

मदन राठौड़ बौखलाहट में करवा रहे अधिकारियों के ट्रांसफर
विकास पचार ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बौखलाहट में है। इसलिए वह अधिकारियों का ट्रांसफर करवा रहे हैं। सरकार ने हनुमान बेनीवाल के सिक्योरिटी ऑफिसर्स को हटा दिया है। हनुमान बेनीवाल को किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए राजस्थान का हर आदमी तैयार है। जब भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सीकर आएंगे तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उनका विरोध करेगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध,ऊंट लेकर आए कांग्रेसी
देश और राजस्थान में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऊंट लेकर सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
लोकतंत्र को खत्म कर रही सरकार
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार या तो आम जनता को राहत दें या फिर अपने पदों से इस्तीफा दें। राजेश सैनी ने कहा कि आज हमने ज्ञापन नहीं दिया क्योंकि अब ज्ञापन देने वाली चीज बची ही नहीं है। लोकतंत्र को सरकार खत्म करती जा रही है। दोनों ही सरकारों को कोई काम नहीं करना है।

रिटायर्ड पुलिस कार्मिकों ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
मंत्री गौतम दक के ऑडियो विवाद मामले को लेकर आज सीकर में रिटायर्ड पुलिस कार्मिकों द्वारा आक्रोश जताया गया। जिन्होंने सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मंत्री गौतम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी सुरेंद्र ने कहा कि मंत्री गौतम दक के द्वारा पुलिस कार्मिक को गालियां दी गई। इसको लेकर गहरा आक्रोश है। आज सीकर में जिला कलेक्टर आशीष मोदी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि मंत्री के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें तुरंत कार्रवाई हो। इतना ही नहीं मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 15 दिन में अगर सरकार कोई एक्शन नहीं लेती है तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

युवक से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी नहीं,थाने के बाहर धरना जारी
सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में 26 मई की रात युवक से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर आज(सोमवार) लोगों ने आक्रोश जताते हुए रैली निकाली। रैली तोरण द्वार से शुरू होकर पुलिस थाने पहुंची। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने समझाइश भी की, लेकिन वे नहीं माने।
कुमावत समाज के राधेश्याम काम्या ने कहा कि घटना को करीब एक सप्ताह हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस तरह की घटना होना सीकर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के लिए कलंकित करने वाली बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176312


