[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रविवार को जारी रहा “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रविवार को जारी रहा “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य

चार्ज अधिकारियों ने किया फील्ड निरीक्षण, गुणवत्ता एवं प्रगति की ली जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को भी जिले के सभी 21 चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने में जुटे रहे। रविवार को रतनगढ़, सरदारशहर, भानीपुरा सहित जिले के अन्य चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त चार्ज अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर कार्य की प्रगति, डेटा संकलन की गुणवत्ता तथा निर्धारित प्रोटोकॉल की अनुपालना का जायजा लिया। अधिकारियों ने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए सावधानी पूर्वक भवन क्रमांक जारी करने सहित अनेक आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सके। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले एवं देश के विकास की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें। गौरतलब है कि 16 मई से चूरू जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य जनसहयोग के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

Related Articles