सालासर बालाजी में सेना में चयनित युवाओं का भव्य गौरव सम्मान समारोह आयोजित
सालासर बालाजी में सेना में चयनित युवाओं का भव्य गौरव सम्मान समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सालासर : शेखावाटी की शौर्य भूमि और शक्ति-भक्ति के संगम स्थल सालासर बालाजी धाम में गौरवशाली सेनानी समिति (सुजानगढ़-बीदासर) की ओर से भारतीय सेना में चयनित क्षेत्र के युवाओं के सम्मान में एक भव्य गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर नवनियुक्त सैनिकों का माला पहनाकर, और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
पूर्व सैनिकों की बैठक में सैनिक हितों पर चर्चा समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रतनलाल ढाका ने की। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारी और वीरांगनाएँ उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के सदस्य नायब सूबेदार रामनिवास तेतरवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सैनिकों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा: “वर्तमान सरकार ने सैनिकों के हित में ‘समान रैंक, समान पेंशन’ को लागू करने के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे साहसिक कदम उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार अग्निवीर योजना के युवाओं को स्थायी सेना का अंग बनाने की हमारी मांग पर भी जल्द ही कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय लेगी।”
निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र शिविर का लाभ उठाया सम्मान समारोह के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए बिन्दल अस्पताल, डीडवाना के सौजन्य से एक विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य व आंखों की जांच कर निशुल्क परामर्श व दवाइयां वितरित की गईं।
देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर समारोह के अंत में देश सेवा के लिए चुने गए युवाओं ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और शेखावाटी का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने युवाओं को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा सालासर धाम गूंज उठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175057


