वंदे गंगा साइकिल रैली से जल संरक्षण का संदेश
वंदे गंगा साइकिल रैली से जल संरक्षण का संदेश
सीकर : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत रविवार सुबह जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। रैली में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने “पानी रो मान राखो, जीवन रो ध्यान राखो”, “पेड़ लगाओ, जल बचाओ” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे नारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली का समापन बजरंग कांटा पर हुआ।
इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी मोहित तथा ईश्वर सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174962


