[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धूणा शांतिनाथ आश्रम बसई में जलसेवा की नई मिसाल, श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर स्थापित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धूणा शांतिनाथ आश्रम बसई में जलसेवा की नई मिसाल, श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर स्थापित

धूणा शांतिनाथ आश्रम बसई में जलसेवा की नई मिसाल, श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर स्थापित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : मानव सेवा ही माधव सेवा की भावना को साकार करते हुए बसई निवासी स्व. सावित्री देवी व स्व. बुद्धि प्रकाश गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्रों ने धूणा शांतिनाथ आश्रम में वाटर कूलर स्थापित करवाया है। आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ शनिवार को आश्रम के महंत ज्योति नाथ अघोरी द्वारा किया गया। इस पुण्य कार्य को स्व. सावित्री देवी व स्व. बुद्धि प्रकाश गुप्ता के पुत्रों अशोक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रामकरण गुप्ता, संजीव गुप्ता व घनश्याम गोयल ने मिलकर करवाया।

उद्घाटन अवसर पर पंडित रामानंद शर्मा, आचार्य अभिमन्यु पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुप्ता परिवार की इस जनसेवा भावना की सराहना की और कहा कि परिजनों की स्मृति में किया गया यह कार्य प्रेरणादायी है।महंत ज्योति नाथ अघोरी ने कहा कि तपती गर्मी में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस वाटर कूलर से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। गुप्ता परिवार ने कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।

Related Articles