सीकर की 13 वर्षीय लेखिका वर्षा कंवर के उपन्यास ‘वीर रक्त’ का लोकार्पण, साहित्य परिषद महाधिवेशन में मिला सम्मान
सीकर की 13 वर्षीय लेखिका वर्षा कंवर के उपन्यास ‘वीर रक्त’ का लोकार्पण, साहित्य परिषद महाधिवेशन में मिला सम्मान
सीकर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, राजस्थान का 9वां प्रदेश महाधिवेशन कोटा में आयोजित हुआ। महाधिवेशन में संगठन का पुनर्गठन करते हुए सुरेंद्र सिंह राव को प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु शर्मा ‘हरिहर’ को प्रदेश महामंत्री तथा ओमप्रकाश भार्गव को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं सीकर के सज्जन सिंह को जयपुर संभाग संयोजक और डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
महाधिवेशन का मुख्य आकर्षण दातारामगढ़ क्षेत्र के मेई गांव की 13 वर्षीय नवोदित लेखिका वर्षा कंवर के उपन्यास ‘वीर रक्त’ तथा शिक्षक मयंक कुमार शर्मा के व्यंग्य काव्य संग्रह ‘कुर्सी’ का लोकार्पण रहा। साहित्यकारों ने दोनों कृतियों की सराहना करते हुए युवा साहित्य सृजन को प्रेरणादायक बताया।
“आत्मबोध से विश्वबोध” विषय पर केंद्रित महाधिवेशन में साहित्य को राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया गया। कार्यक्रम में सीकर से सज्जन सिंह, सीताराम गुर्जर, प्रताप सिंह पालावत, कुलदीप शर्मा, मयंक कुमार शर्मा और वर्षा कंवर सहित कई साहित्यकारों ने भागीदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174930


