जल है तो कल है, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
जल है तो कल है, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
सुजानगढ़ : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को सुजानगढ़ के नाथोतालाब में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया।
रामगोपाल सुथार ने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जल बचाने, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। वहीं पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल ने अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जल पूजन, कलश यात्रा और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने जल की प्रत्येक बूंद बचाने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174748


