जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य, जल संरक्षण समय की आवश्यकता : सहारण
वंदे गंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन में श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में राहगीरों के लिए प्याऊ लगाना और जल सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता था। बढ़ते जल दोहन के कारण जल संसाधनों पर संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान किया।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया ने उपस्थित लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अभिषेक चोटिया, सुखराम चोटिया, विक्रम कोटवाद, सीपी शर्मा, दीनदयाल सैनी, मुकुट बिहारी, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174748


