[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 200 फीट ऊंचा धूल का गुबार उठा:बिजली के पोल-पेड़ टूटे, विजिबिलिटी घटने से लोग परेशान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 200 फीट ऊंचा धूल का गुबार उठा:बिजली के पोल-पेड़ टूटे, विजिबिलिटी घटने से लोग परेशान

सरदारशहर में 200 फीट ऊंचा धूल का गुबार उठा:बिजली के पोल-पेड़ टूटे, विजिबिलिटी घटने से लोग परेशान

चूरू : चूरू में दो दिन पहले तक प्रचण्ड गर्मी से बेहाल चूरू जिले के लोगों को शनिवार को मौसम में आए अचानक बदलाव से राहत मिली। दोपहर बाद चूरू, तारानगर तहसील और मेहरी गांव सहित कई इलाकों में तेज धूलभरी काली-पीली आंधी चली। आंधी के दौरान आसमान में धूल का गुबार छा गया और तेज हवाओं के कारण लोगों के घरों में मिट्टी भर गई। हालांकि आंधी के बाद मौसम साफ हो गया और भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से लोगों को राहत महसूस हुई।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को अचानक आई तेज आंधी आई। आंधी के कारण आसमान में धूल का गुबार छा गया, जिससे करीब 200 फीट ऊंची धुएं का गुबार छा गया। चारों ओर धुंध जैसा नजारा दिखाई दिया। तेज हवाओं के चलते लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए।

बिजली पोल, तार और पेड़ टूटे

ग्रामीण इलाकों में आंधी का असर ज्यादा देखा गया। तेज तूफान की चपेट में आने से कई स्थानों पर बिजली के पोल, तार और पेड़ टूट गए। इसके परिणामस्वरूप अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धूल छाने से विजिबिलिटी घटी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि सरदारशहर क्षेत्र में कई वर्षों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला। आसमान में धूल का गुबार छा जाने से दृश्यता (विजिबिलिटी) भी प्रभावित हुई, जिसके कारण सड़क पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी।

लोगों को उम्मीद थी कि आंधी के साथ बारिश भी होगी, लेकिन क्षेत्र में केवल तेज हवाएं ही चलीं। बरसात न होने के कारण गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिली। किसानों और आमजन का मानना था कि अच्छी बारिश होने से मौसम सुहावना होता और फसलों को भी लाभ मिलता।

आंधी के तुरंत बाद बिजली विभाग की टीमों ने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और पोलों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करना है।

देखें आंधी से जुड़े PHOTOS

चूरू के सरदारशहर में धूल का गुबार उठा। जो करीब 200 फीट ऊंचा था।
चूरू के सरदारशहर में धूल का गुबार उठा। जो करीब 200 फीट ऊंचा था।
धुल के गुबार करीब कई सौ फीट ऊंचे उठे।
धुल के गुबार करीब कई सौ फीट ऊंचे उठे।
पूरे इलाके में आंधी चलने के साथ ही रेत ही रेत फैल गई।
पूरे इलाके में आंधी चलने के साथ ही रेत ही रेत फैल गई।
आंधी का मंजर इस तरह का था कि मानों धूल मकानों को रौंदती हुई आगे बढ़ रही थी।
आंधी का मंजर इस तरह का था कि मानों धूल मकानों को रौंदती हुई आगे बढ़ रही थी।
विजिबिलिटी घटने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विजिबिलिटी घटने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles