[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में पेड़ से टकराकर कार पलटी, एक की मौत:कार सवार दो युवक गंभीर घायल, डूंगर बालाजी रोड पर हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में पेड़ से टकराकर कार पलटी, एक की मौत:कार सवार दो युवक गंभीर घायल, डूंगर बालाजी रोड पर हुआ हादसा

सुजानगढ़ में पेड़ से टकराकर कार पलटी, एक की मौत:कार सवार दो युवक गंभीर घायल, डूंगर बालाजी रोड पर हुआ हादसा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा डूंगर बालाजी रोड पर गुलाब सिंह की ढाणी के पास शनिवार को हुआ। कार डूंगर बालाजी की ओर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

इस दुर्घटना में दूंकर निवासी शंकर नाथ (26) पुत्र मेमनाथ सिद्ध की मौत हो गई। वहीं, बीदासर निवासी दिनेश पुत्र सांवर मल यादव और मक्खन सिंह (23) पुत्र राजू सिंह राजपुरोहित घायल हो गए।

गुलाब सिंह की ढाणी के पास स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दूंकर निवासी शंकर नाथ (26) की मौत हो गई।
गुलाब सिंह की ढाणी के पास स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दूंकर निवासी शंकर नाथ (26) की मौत हो गई।

लोगों ने निजी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल

पड़ोस की ढाणी के लोगों ने घायलों को कैंपर में बिठाकर शहर के बगड़िया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में टीम ‘हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार मौके पर और अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली।

हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने बताया- मृतक शंकर के चाचा भागीरथ नाथ ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बीदासर से आए मक्खन सिंह और दिनेश, शंकर को स्विफ्ट गाड़ी में बैठाकर सुजानगढ़ की तरफ जा रहे थे। मक्खन सिंह की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक शंकर की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin