होद में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत:मकान निर्माण स्थल पर बनी पानी की होद में गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
होद में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत:मकान निर्माण स्थल पर बनी पानी की होद में गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के महरोली गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर बनी पानी की होद में गिरने से बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, महरोली मोड़ के पास एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां मध्य प्रदेश के बहादुरपुर से आए मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने अपनी सुविधा के लिए जमीन पर पानी का एक छोटा जलाशय (होद) बना रखा था।

खेलते-खेलते होद में गिरा बच्चा
शनिवार शाम करीब 5 बजे मजदूर धनपाल पुत्र मोहकम बंजारा काम कर रहा था। इसी दौरान उसका ढाई वर्षीय पुत्र रामवीर होद के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा अचानक पानी से भरी होद में गिर गया और डूब गया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत बाहर निकालकर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहां शोक और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई और न ही बच्चे का पोस्टमार्टम कराया। वे शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173768


