सीमेंट से भरा ट्रॉला सड़क किनारे खड्डे में उतरा, चालक-परिचालक सुरक्षित- बड़ा हादसा टला
सीमेंट से भरा ट्रॉला सड़क किनारे खड्डे में उतरा, चालक-परिचालक सुरक्षित- बड़ा हादसा टला
खेतड़ी नगर : झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। गोठड़ा अस्पताल के पास देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में उतर गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला देर रात सीमेंट लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान गोठड़ा अस्पताल के निकट चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रॉला सड़क से नीचे उतरकर खड्डे में जा पहुंचा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा ट्रॉले में भरे सीमेंट को भी कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2173762


