सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 जून से, युवाओं को रोजगार का अवसर
सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 जून से, युवाओं को रोजगार का अवसर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के तहत जिला रोजगार कार्यालय चूरू के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं ड्रोन पायलट पदों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती अभियान के तहत 150 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर और 20 ड्रोन पायलटों का चयन किया जाएगा।
भर्ती कैंप 1 जून को सादुलपुर, 2 जून को चूरू, 3 जून को तारानगर, 4 जून को सरदारशहर, 5 जून को बीदासर, 8 जून को रतनगढ़ और 9 जून को सुजानगढ़ पंचायत समिति परिसर में सुबह 11 से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।
सुरक्षा जवान पद के लिए 10वीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष तथा सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन का प्रशिक्षण देकर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, एयरपोर्ट, अस्पताल एवं संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी। वेतन 18 से 22 हजार रुपए प्रतिमाह के साथ पीएफ, बीमा, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173741


