[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी थाना एसएचओ सुरेश रोलन व कांस्टेबल ड्राइवर भूपेंद्र निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी थाना एसएचओ सुरेश रोलन व कांस्टेबल ड्राइवर भूपेंद्र निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप

लंबे समय से मिल रही थीं गंभीर शिकायतें, वीडियो वायरल होने की भी चर्चा, उच्चाधिकारियों की जांच के बाद गिरी गाज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) सुरेश रोलन और कांस्टेबल ड्राइवर भूपेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक साथ दो पुलिसकर्मियों पर हुई इस बड़ी गाज के बाद पूरे पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जांच रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया एक्शन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे समय से विभिन्न प्रकार की शिकायतें उच्च अधिकारियों को मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और एक विस्तृत जांच बैठाई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और रिपोर्ट के अध्ययन के बाद उच्चाधिकारियों ने निलंबन के आदेश जारी किए। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अभी तक निलंबन के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसे सीधे तौर पर गंभीर शिकायतों और अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की चर्चा
मामले को लेकर क्षेत्र में एक वीडियो भी तेजी से वायरल होने की चर्चा है, जिसे इस कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अनुशासन से समझौता नहीं, पुलिस विभाग
इस मामले पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि महकमे में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है। इस निलंबन के बाद जहां पुलिस हलके में हलचल तेज है, वहीं क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब आगामी विभागीय जांच पर टिक गई हैं।

इनका कहना –
मामले को लेकर जब नवलगढ़ सीओ मुकेश जोशी से बात की गई तो उन्होंने बताया, “मैं सुबह से ही उदयपुरवाटी क्षेत्र के दौरे पर आया हुआ हूं। इस संबंध में मुझे अभी विस्तृत जानकारी नहीं है।” फिलहाल, उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की कड़ाई से निगरानी की जा रही है।

Related Articles