पुरूषोत्तम मास में 51 किलो आमरस से बाबा भूतनाथ का रुद्राभिषेक
पुरूषोत्तम मास में 51 किलो आमरस से बाबा भूतनाथ का रुद्राभिषेक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रदोष काल में बाबा भूतनाथ मंदिर दड़ीबा श्रद्धा और भक्ति के साथ 51 किलो आमरस से भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। पंडित धर्मेंद्र दाधीच के सानिध्य में यजमान मनोज गुसाईवाल द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक के पश्चात आमरस की प्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से शिवमय हो उठा। सायंकालीन आरती में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा।
रुद्राभिषेक के बाद बाबा भूतनाथ का गुलाब एवं विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शिव कुमार गुसाईवाल, पुजारी गोरधन शर्मा, श्रीराम छापोला, मुकेश सैन, प्रभांशु शर्मा, हेमाराम रेवाड़ियां, कानाराम, नानूराम रेवाड़ियां सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173718


