[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 जून को मदीना मुसाफिरखाना में होगा सुन्नतों भरा इज्तिमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

2 जून को मदीना मुसाफिरखाना में होगा सुन्नतों भरा इज्तिमा

2 जून को मदीना मुसाफिरखाना में होगा सुन्नतों भरा इज्तिमा

चूरू : दावते इस्लामी इंडिया की ओर से 2 जून को रात्रि 9 बजे आथुणा मोहल्ला स्थित मदीना मुसाफिरखाना में सुन्नतों भरे इज्तिमा (धार्मिक जलसे) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल के शामिल होने की उम्मीद है।

मदनी मरकज फैजाने इश्क-ए-रसूल मस्जिद के इमाम साहब ने बताया कि मदनी मरकज में 63 दिवसीय मदनी कोर्स संचालित किया जा रहा था, जिसका समापन 2 जून 2026 को होगा। इसी अवसर पर नमाज-ए-इशा के बाद विशेष इज्तिमा आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हाजी अमजद अत्तारी (रुक्न-ए-हिंद मुशावरत एवं अजमेर रीजन निगरान, अहमदाबाद) शिरकत करेंगे। वे सुन्नतों भरा बयान पेश करेंगे और उपस्थित लोगों को दीन की बातों से रूबरू कराएंगे।

इज्तिमा के दौरान 63 दिन का मदनी कोर्स पूर्ण करने वाले इस्लामी भाइयों को प्रमाण पत्र एवं तौहफे भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने चूरू शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles