[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का आरोप, पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवती को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का आरोप, पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज

युवती को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का आरोप, पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल 

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के छऊ गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे पेड़ से बांधने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में छऊ निवासी जगराम पुत्र तुलसा राम जाट ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री सुनिता देवी को पोसाना निवासी अनिल कुमार पुत्र भागीचंद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसके जेवरात भी अपने पास रख लिए थे। बाद में अनिल कुमार को उसके परिवार द्वारा जायदाद से बेदखल किए जाने के बाद सुनिता वापस अपने पीहर लौट आई।

प्रार्थी के अनुसार 14 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे उसकी पुत्रियां सुनिता देवी और बबीता, सुनिता के जेवरात वापस लेने के लिए पोसाना स्थित अनिल कुमार के घर गई थीं। आरोप है कि वहां मंजु देवी पत्नी भागीचंद, सुनील पुत्र भागीचंद तथा उनके अन्य परिजनों ने सुनिता के साथ गाली-गलौच करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने सुनिता को पेड़ से बांध दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में सुनिता के दोनों हाथों, पैरों और कमर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में पहले उसे गुढ़ागौड़जी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं के राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हरीराम को सौंपी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker