जनगणना सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जनगणना सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनगणना – 2027 के तहत रतनगढ़ नगर पालिका सभागार में उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने जनगणना सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
यादव ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए डेटा की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने अधीन प्रगणकों से समन्वय रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
चार्ज अधिकारी सहदेव दान चारण ने गतिविधियों की जानकारी देते हुए सुपरवाइजरों को डाटा शुद्धता के साथ समयसीमा में जनगणना कार्य पूर्ण करने की बात कही। फील्ड ट्रेनर कन्हैयालाल शर्मा एवं जयप्रकाश स्वामी ने पर्यवेक्षकों की समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2172408


