[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि ‌ वीर तेजा भवन में मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि ‌ वीर तेजा भवन में मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि ‌ वीर तेजा भवन में मनाई गई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर वीर तेजा भवन में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से विभूषित चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और चौधरी साहब के विचारों, उनके किसान हितैषी कार्यों का स्मरण किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. एचआर ईसराण ने चौधरी चरण सिंह को सच्चाई, साहस और सादगी की सशक्त शख्शियत बताते हुए उनके जीवन, सिद्धांतों एवं किसानों के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।

जाट समाज विकास संस्था के अध्यक्ष सोहन लाल फ़गेड़िया ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने सत्ता का रुख शहरों से गाँवो की ओर मोड़ कर अपने आर्थिक चिंतन का केंद्र-बिंदु गांव, खेत-खलिहान और कुटीर उद्योग को बनाया। वरिष्ठ किसान नेता आदूराम न्योल ने बताया कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को प्रमुखता प्रदान कर उसके अनुरूप नीति निर्धारण करने में चौधरी चरण सिंह की अग्रणी भूमिका रही है।

बाद में वीर तेजा भवन में समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से नव स्थापित वाटर कूलर मय आर ओ सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्व सांवरमल बुडानिया, हरफूल सिंह भांभू, किसनाराम बाबल, हेमराज फगेड़िया, यशपाल रणवा, रामकुमार खीचड़, भंवरलाल कस्वां, सुल्तान जड़िया, रामनिवास भांभू, हवा सिंह सहारण, राजेंद्र सुंडा, राजेश कस्वां, चन्दगी दूत, रणवीर सिंह मुनडिया, ओमप्रकाश सहारण, रामलाल बुडानिया, रघुवीर सहारण, सत्यवीर बेनीवाल, रोहिताश तेतरवाल, ओमप्रकाश गेट, रामनिवास मोगा, अमर सिंह कस्वां, दयानंद पूनिया, ओमप्रकाश रणवा, माणक जाखड़, धर्मवीर आर्य, भवानी शंकर, कृष्ण ईसरान, अरविंद भांभू, सुरेश महला, रामरतन सिहाग, रणवीर सिंह कस्वां, रामलाल सारण, ओमप्रकाश जांगिड़ सहित आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जाट समाज विकास संस्था के सचिव विजयपाल सिंह लाम्बा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आयोजकीय भूमिका हरफूल सिंह बेरवाल ने निभाई।

Related Articles