पुलिस थाना खेतड़ी नगर की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी और झूठी आगजनी की साजिश का खुलासा
करोड़ों का माल खुर्द-बुर्द कर आग लगाने की कहानी रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी : पुलिस थाना खेतड़ी नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के कॉस्मेटिक सामान को खुर्द-बुर्द कर आगजनी की झूठी घटना रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपये कीमत का 2255 कार्टन कॉस्मेटिक सामान बरामद किया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
कंटेनर में था 96 लाख रुपये का कॉस्मेटिक सामान
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को पश्चिम बंगाल निवासी सर्वेश कुमार राय, जो वेस्टर्न केरियर्स (इंडिया) लिमिटेड में मैनेजर हैं, ने खेतड़ी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि कंटेनर नंबर आरजे 18 जीए 5631 में असम के डुमडुमा तन सुखिया से हिन्दुस्तान लीवर कंपनी का करीब 96 लाख रुपये मूल्य का कॉस्मेटिक सामान गुजरात के वापी भेजा गया था।
माल गायब कर कंटेनर में लगाई आग
जांच में सामने आया कि कंटेनर चालक और वाहन मालिक ने आपसी मिलीभगत कर निर्धारित मार्ग से हटकर झुंझुनूं जिले में अधिकांश माल खुर्द-बुर्द कर दिया। इसके बाद जसरापुर के पास कंटेनर में नाम मात्र का सामान छोड़कर आग लगा दी गई, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप देकर साक्ष्य नष्ट किए जा सकें।
तकनीकी जांच से खुला मामला
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी करण सिंह निवासी बडली की ढाणी थाना ततारपुर जिला खैरथल तथा राजकुमार निवासी लोयल थाना खेतड़ी नगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 2255 कार्टन कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल रही संयुक्त टीम
इस कार्रवाई को थाना खेतड़ी नगर एवं डीएसटी झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। टीम में थाना अधिकारी राकेश कुमार, विजय सिंह, शीशराम, कल्याण सिंह, जितेंद्र, अनिल, नेमीचंद, सुमेर सिंह, कांता तथा डीएसटी प्रभारी हेमराम मीणा, शशिकांत, हरीश, संदीप गांधी, सुनिल और कुलदीप शामिल रहे।
इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका
पुलिस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी हेमराम मीणा, शशिकांत तथा खेतड़ी नगर थाने के आसूचना अधिकारी नेमीचंद की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2172209