[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टाइल्स से भरा अनियंत्रित टेम्पो मोबाइल शॉप में घुसा:दो लोग घायल, दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टाइल्स से भरा अनियंत्रित टेम्पो मोबाइल शॉप में घुसा:दो लोग घायल, दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त

टाइल्स से भरा अनियंत्रित टेम्पो मोबाइल शॉप में घुसा:दो लोग घायल, दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त

चूरू : जिले के रतनगढ़ में शुक्रवार को अशोक स्तम्भ के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब टाइल्स से भरा एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर एक मोबाइल शॉप में घुस गया। इस हादसे में दुकान में मौजूद दो लोग घायल हो गए और दुकान को करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ।

जानकारी के अनुसार भोजासर निवासी टेम्पो ड्राइवर भादरसिंह अपना ऑटो लेकर पुलिया संख्या चार से अशोक स्तम्भ की ओर आ रहा था। ड्राइवर ने बताया कि अशोक स्तम्भ के पास पहुंचते ही ऑटो के ब्रेक फेल हो गए। सड़क पर चल रहे लोगों को बचाने के प्रयास में उसने ऑटो को सीधे एसएसपी मोबाइल हब में घुसा दिया।

घटना के समय मोबाइल शॉप में दुकान के मालिक देवधर काछवाल दुकान खोलकर बाहर सफाई कर रहे थे, जबकि उनके दो भाई और कुछ अन्य लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का आगे लगा कांच का गेट, शीशे का काउंटर और फर्नीचर पूरी तरह चकनाचूर हो गए। दुकान में रखे कई कीमती मोबाइल फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में दुकान के अंदर खड़े देवधर के दोनों भाइयों को चोटें आईं, जिनके कान और उंगलियों में टांके आए हैं। पीड़ित व्यापारी देवधर काछवाल ने ऑटो ड्राइवर के ब्रेक फेल होने के दावे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि यह हादसा यात्री गाड़ी में क्षमता से अधिक भारी टाइल्स भरने की घोर लापरवाही के कारण हुआ है।

देवधर काछवाल ने कहा कि वह कोर्ट-कचहरी और मुकदमों के लंबे चक्कर में पड़कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। उनकी केवल यही मांग है कि उन्हें हुए नुकसान की तुरंत और उचित भरपाई की जाए, ताकि वह अपना व्यापार जल्द से जल्द दोबारा शुरू कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin