[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग:भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग:भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग:भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चूरू : चूरू में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत छोटे बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। संघ ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

संघ की जिला महामंत्री सविता धोलिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। ये बच्चे तेज गर्मी और लू को सहन नहीं कर पाते, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

संगठन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 29 जून तक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है, इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश बढ़ाना आवश्यक है। इस अवसर पर चूरू जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles