बसई बाजार में जलभराव, दुकानों-घरों में घुसा पानी:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, तीन दिन में समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
बसई बाजार में जलभराव, दुकानों-घरों में घुसा पानी:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, तीन दिन में समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बसई गांव में बारिश के बाद मुख्य बाजार और वार्ड नंबर एक व दो में जलभराव से लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि हाल की बारिश के कारण मुख्य मार्ग से लेकर बाजार की गलियों तक गंदा पानी और कीचड़ भर गया है। नालियों की उचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
दुकानों में भर रहा पानी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बदबूदार गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान हर बार ऐसी ही स्थिति बनती है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो प्रभावित ग्रामीण और व्यापारी उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान सुभाष सिंह, पंकज कुमार, मनीष कुमार, लक्की, श्यामसुंदर, विकास भार्गव, जगमोहन, रमेश, सज्जन सिंह, सुमन, कांता, सुशीला, अनिता सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172241

