[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में कार पलटी:सर्विस रोड पर स्विफ्ट-स्कॉर्पियो में हुई आमने-सामने की टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सड़क हादसे में कार पलटी:सर्विस रोड पर स्विफ्ट-स्कॉर्पियो में हुई आमने-सामने की टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल

सड़क हादसे में कार पलटी:सर्विस रोड पर स्विफ्ट-स्कॉर्पियो में हुई आमने-सामने की टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के बाजोर में NH 52 सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। बाजोर बस स्टैंड से लगभग 500 मीटर दूर हुई इस घटना में एक स्विफ्ट कार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो गाड़ी सीकर से जयपुर की दिशा में जा रही थी, जबकि स्विफ्ट कार जयपुर से सीकर की ओर आ रही थी। दोनों वाहन सर्विस रोड पर थे तभी उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने पलटी हुई स्विफ्ट कार को सीधा कर उसके ड्राइवर को बाहर निकाला। स्विफ्ट ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सीकर के एसके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी भी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हुई है, हालांकि उसका ड्राइवर सुरक्षित बताया गया है। सूचना मिलने पर गोकुलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles