सहनाली छोटी में परिंडा अभियान, कांग्रेस नेता श्रवन बेसरा के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था
सहनाली छोटी में परिंडा अभियान, कांग्रेस नेता श्रवन बेसरा के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू के “परिंडा अभियान” के तहत ग्राम सहनाली छोटी में व्यापक स्तर पर पक्षियों व पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर मेधसर के सेवानिवृत्ति पीटीआई बजरंगपुरी गोस्वामी ने भी अपना योगदान देते हुए सहनाली छोटी में 10 परिंडे अपने खर्चे से लगाकर गांव वासियों एवं छात्र-छात्राओं को घर-घर परेडें लगाने हेतु प्रेरित किया। मंडल कांग्रेस एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पीसीसी सदस्य एवं अध्यक्ष श्रवन बेसरा के नेतृत्व में श्मशान भूमि, मंदिर परिसर, गांव चौपाल के बीच, सरकारी स्कूल के पास, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए।
जहां-जहां पशु-पक्षी एकत्रित होते हैं, उन सभी स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था कर परिंडे लगाए गए। राजस्थान नायक समाज सेवा समिति जिला चूरू के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि इस पुनीत कार्य में श्रवन बेसरा, एडवोकेट निर्मल बेसरा व राहुल बेसरा गुगनराम खारडिया, संजय बसेर, महिला सदस्य कमलेश पार्षद, बनारसी देवी, सुनिता, कमला, जैम्स, मंगल, गुड़िया आदी विशेष का योगदान व सहयोग रहा सहनाली छोटी की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 24 मई से शुरू इस अभियान के तहत 30 मई तक 200 परिंडे लगाने का लक्ष्य है। अग्रसेन नगर, वार्ड 21, मुक्तिधाम सहित शहर के कई हिस्सों में पहले ही परिंडे लगाए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान को गति दी जा रही है। श्रवन बेसरा ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे भी अपने घरों के आसपास परिंडों में पानी की व्यवस्था करें। समिति की इस पहल से सहनाली छोटी के लोगों में उत्साह है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2171215


