[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बामनवास में कुंभाराम लिफ्ट पेयजल योजना का काम शुरू:ओवरहेड टंकी बनेगी, बामनवास और डांगर को पानी मिलेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बामनवास में कुंभाराम लिफ्ट पेयजल योजना का काम शुरू:ओवरहेड टंकी बनेगी, बामनवास और डांगर को पानी मिलेगा

बामनवास में कुंभाराम लिफ्ट पेयजल योजना का काम शुरू:ओवरहेड टंकी बनेगी, बामनवास और डांगर को पानी मिलेगा

चिड़ावा : चिड़ावा के ग्राम पंचायत बामनवास के राजस्व गांव डांगर में कुंभाराम लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत की प्रशासक सरोज संपत सिंह लमोरिया ने इस कार्य का उद्घाटन किया।

निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस योजना के तहत ग्राम पंचायत बामनवास में एक ओवरहेड टंकी का निर्माण किया जाएगा। इससे पंचायत के राजस्व गांव बामनवास और डांगर में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

एजेंसी के अनुसार, इस योजना से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या का समाधान हो जाएगा।

निर्माण एजेंसी ने ग्रामीणों से कार्य को समय पर पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की है। कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

Related Articles