[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ईद-उल-अजहा नमाज अदा की:हजारों शीश झुके अमन-चैन की दुआ में, गले लगकर बधाई दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ईद-उल-अजहा नमाज अदा की:हजारों शीश झुके अमन-चैन की दुआ में, गले लगकर बधाई दी

चिड़ावा में ईद-उल-अजहा नमाज अदा की:हजारों शीश झुके अमन-चैन की दुआ में, गले लगकर बधाई दी

चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।

नमाज मुकम्मल होने के बाद मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मस्जिद के इमाम ने बताया कि सभी नमाजियों ने समय पर पहुंचकर शांति और संयम के साथ नमाज अदा की।

एक दूसरे के सम्मान करने की अपील

नमाज के बाद मौलवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चिड़ावा हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रहा है। इस त्योहार पर सभी से आपस में प्यार-मोहब्बत बनाए रखने और एक-दूसरे का सम्मान करने की अपील की गई।

मौलवी ने देश में अमन, सुकून और भाईचारा कायम रहने की दुआ की। नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म पूरी की गई।

Related Articles