[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई की ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई:अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई की ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई:अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी

बबाई की ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई:अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी

बबाई : बबाई कस्बे में गुरुवार को कलोटा रोड स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। कस्बे के मौलवी मोहम्मद आसिफ ने सुबह पौने आठ बजे ईदुलजुहा की नमाज पढ़ाई। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

बकरीद से एक दिन पहले बुधवार शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद का दीदार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। गुरुवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग जल्दी तैयार होकर ईदगाह पहुंचने लगे थे।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं, जो भाईचारे का प्रतीक बना।

इस मौके पर मोहम्मद इलियास, चिरागुदीन, एडवोकेट रहीमुद्दीन कुरैशी, इमरान मंसूरी, कयामुद्दीन, एजाज कुरैशी, मोहसिन कुरैशी, जावेद कुरैशी, रहीस कुरैशी, अकरम और मेनुदीन पंच सहित कई मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। हिंदू समाज से बबाई सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र तुण्दवाल, विश्वनाथ शर्मा, पवन तिवाड़ी और सुरेश सैनी भी उपस्थित थे।

Related Articles