जल बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश, नवलगढ़ में वंदे गंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
जल बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश, नवलगढ़ में वंदे गंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहीद स्मारक एवं रोडवेज बस डिपो के सामने जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं नागरिकों को जल और शरबत पिलाकर सेवा कार्य भी किया गया। साथ ही सभी को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण एवं जल बचाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में प्रेम सिंह बाजौर (अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, नवलगढ़ उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्बर पूनिया, भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2171055


