[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत:दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी से लौटा था, जोधपुर जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत:दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी से लौटा था, जोधपुर जा रहे थे

रींगस में ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत:दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी से लौटा था, जोधपुर जा रहे थे

रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी से बाबा श्याम के दर्शन कर अपने गांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान होने के बाद, पुलिस ने परिजनों के आने पर शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।

26 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आए थे

जीआरपी थाना प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी ने ने बताया- जोधपुर निवासी हीरालाल, तेजपाल और सुनील 26 मई को खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आए थे। तीनों ने दो दिनों तक खाटूश्यामजी में किराए का कमरा लेकर एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन किए थे।

गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ा

गुरुवार दोपहर तीनों दोस्त वापस जोधपुर जाने के लिए रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुनील निवासी भोपालगढ़ टिकट लेने के लिए जंक्शन पर गया था, जबकि उसके दोस्त तेजपाल और हीरालाल बाहर नाश्ता कर रहे थे। सुनील गलती से रेवाड़ी-मदार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया, जबकि उन्हें जोधपुर जाने के लिए रूणिचा एक्सप्रेस में बैठना था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

जांच में जुटी पुलिस

जंक्शन पर भीड़ देखकर सुनील के दोस्त हीरालाल और तेजपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने साथी सुनील की पहचान की और तत्काल उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजन जोधपुर से रींगस पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles