सरदारशहर पुलिस ने 34 किलो डोडा पोस्त जब्त किया:अुनमानित कीमत 10 लाख, “नकेल” अभियान के तहत कार्रवाई
सरदारशहर पुलिस ने 34 किलो डोडा पोस्त जब्त किया:अुनमानित कीमत 10 लाख, "नकेल" अभियान के तहत कार्रवाई
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 34 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया- यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “नकेल” के तहत की गई।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामकरण सिद्धू अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात सरदारशहर-रतनगढ़ मेगा हाईवे पर आसलसर फांटा क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान रतनगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर DL 11 CA 5523) को रुकने का इशारा किया गया।
आरोपी चित्तौड़गढ़ से पंजाब लेकर जा रहा था
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया स्थित नई आबादी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विष्णू लोहार पुत्र गोपाल लोहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह अवैध डोडा पोस्त की खेप चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जा रहा था।
पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। इससे पहले, 24 मई 2026 को 4 किलो 670 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 26 मई 2026 को 14 क्विंटल 67 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया था। यह कार्रवाई 27 मई 2026 को 34 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त जब्त करने के बाद हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2171026


